फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की घड़ी में सरकार और समाज दोनों की भूमिका: शांता कुमार

Fri, 24 Aug 2018 08:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

देश और प्रदेश में आई बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार ने अपना एक माह का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजा है। वेतन के अलावा उन्होंने अपने सांसद निधि से दस लाख रुपये की राशि भी प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।

विज्ञापन


इस राशि को प्रदेश में बारिश से हुए भारी नुकसान और देश में कई राज्यों में आई बाढ़ में सहयोग स्वरूप भेजा गया है। शांता ने कहा कि इस बार पूरे देश में बाढ़ का प्रकोप आसाधारण है। इसके लिए सबको आगे आना चाहिए।

प्रदेश में इस बार बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। प्रदेश सरकार हर संभव कदम उठा रही है। ऐसी परिस्थिति में समाज को भी सरकार के साथ आगे आना होगा। दोनों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के लोग आपदा की इस घड़ी में सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। शांता ने मनाली में टाटा सूमो में बच्चों समेत गई 11 लोगों की जान पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के प्रति वह शोक व्यक्त करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें