फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिमला में रन फॉर यूनिटी से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश, शपथ भी दिलाई

Tue, 31 Oct 2023 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्य अतिथि शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने रन फॉर यूनिटी को हरीझंडी दिखाई। दौड़ में शिमला शहर के स्कूली बच्चों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
शिमला में रन फॉर यूनिटी का आयोजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को करवाए गए कार्यक्रम में लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और लौह पुरुष सरदार पटेल के भारतीय गणतंत्र के गठन में उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। विधायक ने इस अवसर पर शिमला शहर के स्कूली बच्चों की ‘एकता दौड़’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ रिज मैदान के स्कैंडल प्वाइंट से होकर छोटा शिमला तक आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल, राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, एसडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता, तहसीलदार शिमला शहरी हीरा लाल गाजटा और अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल शिवपाल शुक्ल, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, विक्रमादित्य सिंह, विधायक शहरी हरीश जनारथा, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर, मेयर शिमला सुरेंद्र चौहान सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी। साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें