हिमाचल जन संघर्ष समिति मंच की ओर से मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में हिमाचल दिवस मनाया गया।
चेयरमैन डॉ. प्रमोद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ‘हिमाचल के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान’ विषय पर चर्चा की गई।
राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की मांग भी की गई। इस दौरान हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
दिलीप शर्मा, रामगोपाल, अंशुल सकलानी, दिवान वर्मा, हरपाल सेन, सोनू, युन्मा, कुसुम, नैंसी, दिशा, विवेक, रामानंद वर्मा, राकेश, श्याम और समिति के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।