फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू अस्पताल के न्यू ब्लॉक में शिफ्ट होगी मेडिसिन ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हजारों मरीजों को मिलेगी राहत, टेस्ट भी नए भवन में ही किए जाएंगे
विज्ञापन

क्रॉसर
एक्सरे और ब्लड टेस्ट भी एक छत के नीचे होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल के पुराने भवन स्थित मेडिसिन ओपीडी अब न्यू ब्लॉक में शिफ्ट होगी। ओपीडी के शिफ्ट होने के बाद मरीजों को टेस्ट करवाने और डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखाने के लिए पुराने तथा नए भवन के चक्कर काटने की भी जरूरत नहीं रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने नए भवन में ओपीडी के लिए जगह तलाशनी शुरू कर दी है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा ने बताया कि एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे सर्दियों में इलाज के लिए आए मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित मरीजों के लिए पुराने भवन में मेडिसिन ओपीडी की सुविधा दी है। लेकिन इलाज के बाद जब चिकित्सक एक्सरे, ब्लड टेस्ट और रूटीन टेस्ट करवाते हैं तो उन्हें टेस्ट के लिए नए भवन में जाना पड़ता है। इसके बाद रिपोर्ट आने के लिए दोबारा पुराने भवन आना पड़ता है। इससे बार-बार चढ़ाई चढ़ना मरीजों के लिए मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी सांस की समस्या से जूझ रहे मरीजों को होती है। इसके अलावा बुजुर्ग मरीज भी परेशान रहते हैं। इस बारे में प्रशासन को मरीजों की तरफ से कई बार शिकायतें भी मिल चुकी हैं। लिहाजा अब प्रबंधन ने मेडिसिन ओपीडी नए भवन में शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। प्रबंधन की ओर से डॉक्टरों को ओपीडी को जगह तलाशने को कहा है ताकि जल्द ओपीडी शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने भवन में शिफ्ट हो सकती है बाल रोग ओपीडी
सर्दियों में मेडिसिन के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में एक जगह पर ओपीडी, वार्ड और टेस्ट सुविधा मिले तो मरीजों को काफी सुविधा होगी। इन दिनों बाल रोग विभाग की ओपीडी कम हो रही है। नए भवन के बाल रोग वार्ड में दो से तीन बच्चे ही दाखिल हैं ऐसे में प्रबंधन इस ओपीडी और वार्ड को पुराने भवन में शिफ्ट कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें