फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGMC में सभी टेस्ट हुए महंगे, ये होंगे नए रेट

Wed, 29 Oct 2014 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के खाली खजाने को भरने के लिए स्वास्थ्य संबंधित टेस्टों की फीस बढ़ने वाली है। सभी तरह के टेस्ट फीस बढ़ाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


अल्ट्रा साउंड 60 की जगह 100 और एक्सरे 15 की जगह 50 रुपये करने की मंजूरी मांगी गई है। इसी तरह दूसरे टेस्ट की फीस का प्रारूप भी तैयार किया है। प्रबंधन की ओर से कई बार सरकार के समक्ष इस मुद्दे को रखा गया।

हालांकि पहले की तरह बीपीएल परिवारों और हेल्थ कार्ड धारकों के लिए कोई भी फीस नहीं चुकानी होगी। आईजीएमसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर एसएस कौशल ने कहा कि टेस्ट फीस में बढ़ोतरी सरकार की मंजूरी के बाद ही लागू की जाएगी। सरकार के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


इसलिए फीस बढ़ाना हो गया जरूरी
प्रबंधन का कहना है कि एक एक्सरे फिल्म की खरीद 50 से 60 रुपये में होती है। मरीजों से इसकी एवज में केवल 15 रुपये फीस ली जाती है। साल 2009 के बाद आज तक किसी भी टेस्ट फीस नहीं बढ़ी है। बढ़ोतरी राउंड फिगर में की जाएगी।

उदाहरण के लिए किसी टेस्ट की फीस 15, 18, 25 है तो उसे 20, 20, 30 तक किया जाएगा। सरकार की ओर से इस बारे में उनसे प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा था इस आधार पर प्रारूप है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें