हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने डेंटल मेकेनिक (पद संख्या 391) के दो पद भरने को लिए गए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया है। साक्षात्कार 21 अक्तूबर को लिए गए थे।
इसमें दीपिका कुमारी अनुक्रमांक 215202 ने कुल 135 अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। अन्य किसी भी अभ्यर्थियों का चयन न होने से एक पद रिक्त रह गया है।
इसके साथ ही शास्त्री (पद संख्या 382) के रिक्त चार पद भरने को लिए गए साक्षात्कार का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इसमें अनुक्रमांक नंबर 264107 (197), 264257 (197), 264324 (190) और 264380 (184) के अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह जानकारी बोर्ड सचिव विजय कुमार ने दी।