फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी सम्मान समारोह: एंजल ने सीएम का बनाया स्केच, शिक्षा मंत्री से बोलीं-अगली बार टाॅपर बनीं तो आपका बनाऊंगी

Wed, 06 Aug 2025 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गगरेट की रहने वाली एंजल ने एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री का स्केच तैयार किया। सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की छात्रा एंजल ने दसवीं की प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के साथ एंजल ने ली सेल्फी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सर प्लीज, ये स्केच सीएम सर को दीजिएगा... अगली बार प्लस टू की टॉपर बनूंगी तो आपका स्केच बनाकर आपको गिफ्ट करूंगी। दसवीं कक्षा की ऊना जिला की टॉपर एंजल ने मंच पर शिक्षा मंत्री को मुख्यमंत्री का स्केच भेंट करते हुए यह बात कही। गगरेट की रहने वाली एंजल ने एक घंटे के भीतर मुख्यमंत्री का स्केच तैयार किया। सेंट डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की छात्रा एंजल ने दसवीं की प्रदेश की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। मां सिमरनजीत कौर के साथ पुरस्कार प्राप्त करने पहुंचीं एंजल के पिता गुलशन कुमार आजाद पेशे से इंजीनियर हैं। एंजल ने बताया कि दसवीं कक्षा का रिजल्ट आने पर जब पता चला कि वह मेरिट में स्थान बनाने में कामयाब रही हैं, तोे तय कर लिया था कि अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर उन्हें अपने हाथों से बनाया स्केच गिफ्ट करूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित बोले, सिंगापुर दौरे में भी तुम साथ थे
 मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मंच पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के हाथों मेडल पहनते हुए हमीरपुर के मेधावी छात्र आकर्षक ठाकुर ने सिंगापुर और कंबोडिया के दौरे की यादें ताजा कीं। शिक्षा मंत्री ने छात्र से कहा कि मुझे याद है कि सिंगापुर के एक्सपोजर विजिट के दौरान तुम भी हमारे साथ थे। इसके बाद छात्र को बारहवीं कक्षा में मेरिट में स्थान पाने पर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सभी मेधावियों के साथ बात की। बिलासपुर के 12वीं कक्षा के आदर्श शर्मा को मेडल पहनाते हुए रोहित ने कहा कि मुझे याद है तुमने दो साल पहले भी मेडल लिया है। वहीं छात्र से उसके क्षेत्र का नाम पूछा और भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहने के लिए कहा। इस दौरान मंच पर सम्मान लेने पहुंचे विद्यार्थियों ने अतिथियाें के साथ सेल्फियां भी लीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें