फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट में स्टोरेज टैंकों से पानी सप्लाई करेगा नगर निगम

Tue, 19 Apr 2016 10:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
टैंकों का निर्माण नगर निगम अमृत मिशन के तहत मिलने वाली वित्तीय मदद से करेगा।
विज्ञापन
शिमला शहर में जल संकट के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने वार्ड स्तर पर 60 नए स्टोरेज टैंक बनाने को भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम की जल शाखा के अधिकारी और कर्मचारी वार्ड स्तर पर नए टैंकों के लिए भूमि का चयन कर रहे हैं। टैंकों का निर्माण नगर निगम अमृत मिशन के तहत मिलने वाली वित्तीय मदद से करेगा।
विज्ञापन


शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली बड़ी योजनाओं से पानी न मिलने की स्थिति में भी नगर निगम शहर के लोगों को पानी की सप्लाई जारी रख सकेगा। शहर के 25 वार्डों में पानी के 60 नए स्टोरेज टैंक बनने के बाद यह संभव हो सकेगा। नए टैंक बनाने के लिए नगर निगम ने जमीन का चयन शुरू कर दिया है।

टैंक बनने के बाद वार्ड की डिमांड के अनुसार वार्ड के टैंकों में ही पानी स्टोर किया जा सकेगा। नए बनने वाले टैंक वार्ड स्तर पर आबादी के घनत्व और पानी की मांग को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। नगर निगम का दावा है कि यदि जरूरत महसूस हुई तो 60 से अधिक टैंक भी बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


पानी की किल्लत से निपटने के लिए नगर निगम संजौली से छोटा शिमला तक पहले ही पाइप लाइन बिछा चुका है। अश्वनी खड्ड परियोजना से पानी की सप्लाई बंद होने के बाद इसी पाइप लाइन के माध्यम से इन दिनों गिरि और गुम्मा परियोजना का पानी छोटा शिमला और कुसुम्पटी सहित साथ लगे अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है।

लोकेशन फाइनल करने की प्रक्रिया शुरू
शहर में पानी की किल्लत खत्म करने के लिए नगर निगम 60 नए टैंक बना रहा हैं। टैंक बनाने के लिए इन दिनों लोकेशन फाइनल करने का काम चल रहा है। वार्ड स्तर पर 60 नए टैंक बनने के बाद शहर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। वार्डों के टैंकों में ही डिमांड के मुताबिक नगर निगम पानी स्टोर कर सकेगा।- टिकेंद्र सिंह पंवर, डिप्टी मेयर, नगर निगम शिमला

इंजनघर और कैथू में टैंकों के लिए जगह फाइनल
पानी के नए टैंक बनाने के लिए नगर निगम ने इंजनघर और कैथू वार्ड में जगह फाइनल कर दी है। नए टैंकों की स्टोरेज क्षमता कितनी होगी इसे लेकर तकनीकी पहलुओं को जांचा जा रहा है।

कहां बनें टैंक, पार्षदों से पूछी जा रही राय
वार्ड स्तर पर टैंक बनाने को लेकर निगम प्रशासन वार्ड पार्षदों से भी उनकी राय जान रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि टैंक ऐसे स्थान पर बने जिससे पूरा वार्ड कवर हो सके।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें