नगर निगम शिमला की आज मासिक बैठक होने जा रही है। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाएंगे। इनमें भवन के स्वामित्व परिवर्तन पर पानी के कनेक्शन को परिवर्तित करने की फीस को नगर निगम माफ कर सकता है।
मासिक बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा होगी। जल एवं सीवरेज शाखा की ओर सदन में इस मामले को रखा जा रहा है। अभी पानी कनेक्शन को अपने नाम पर परिवर्तित करने पर घरेलू उपभोक्ता को एक हजार रुपये और व्यवसायिक और भवन निर्माण के कनेक्शन को चार हजार रुपये की फीस चुकानी पड़ती है।
मासिक बैठक में नगर निगम अपना सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए शहर के लिए मिसाल बन चुकी एक शख्सियत को सम्मानित करने का प्रस्ताव भी पारित कर सकता है। इसके तहत 51 हजार रुपये का नकद इनाम और शॉल, टोपी दी जाएगी।