फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश्ा की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। शुक्रवार देर रात बर्फबारी शुरू हुई। शनिवार सुबह चोटियां बर्फ से सफेद हो गई थीं। बर्फ गिरने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान गिर गया है और मौसम सुहावना हो गया है। निचले इलाकों में भी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


अगस्त माह में बर्फबारी को अच्छा संकेत माना जा रहा है। लाहौल घाटी की नीलकंठ, कुगती जोत, लेडी ऑफ केलांग और घेपन पीक समेत कई चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। मनाली के ऊंची चोटियों सेवन सिस्सर, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, हामटा पीक समेत अन्य चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरने के बाद कुल्लू, मनाली के मैदानी इलाकों में भी तापमान गिर गया है।
विज्ञापन

मौसम हुआ सुहावना

शनिवार को शिमला का अधिकतम तापमान 23.8, सुंदरनगर 32.7, भुंतर 33.7, कल्पा 22.4, धर्मशाला 27.8, ऊना 37.6, नाहन 30.2, सोलन 29.5, कांगड़ा 32.6 और मनाली का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

मैैदानी इलाकों में पांच सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में भी एक सितंबर के बाद मौसम के खराब होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पूरे सप्ताह भर प्रदेश भर में मौसम कभी साफ रहेगा तो कभी आंशिक रूप से खराब रहेगा व बारिश की संभावना बनी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें