फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जून को होंगे शिमला नगर निगम के चुनाव, यहां देखें शेड्यूल

Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम शिमला के चुनाव का एलान कर दिया है। एक याचिका पर हाईकोर्ट के सोमवार सुबह आए फैसले के चंद घंटे बाद ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


अब नगर निगम शिमला के सभी 34 वार्डों में 16 जून को वोट डाले जाएंगे। 17 जून को चुनावी नतीजे घोषित होंगे। चुनाव के एलान के साथ ही शिमला एमसी क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव का शेड्यूल जारी होने से पहले सुबह हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिए कि वो 18 जून तक शिमला नगर निगम के चुनाव करवाए। कोर्ट ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि 19 जून से नगर निगम का नया सदन कार्य करना शुरू कर दे।

कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिए कि 5 मई को जारी निर्वाचन सूची को अंतिम सूची मानें और कानून के अनुरूप नामांकन तिथि से 10 दिन पहले यदि कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना चाहे तो उनका नाम अनुपूरक मतदाता सूची में दर्ज करें। एमसी चुनाव की घोषणा के बाद अब कोई भी मतदाता अपना नाम वोटर सूची में दर्ज नहीं करवा पाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां देखें शिमला नगर निगम चुनाव का शेड्यूल

नामांकन पत्र : 2, 3 और 5 जून को। समय : 11 से 3 बजे

नामांकन पत्रों की छंटनी : 6 जून समय : 10 बजे से

नामांकन वापस लेने की तिथि : 8 जून दोपहर 3 बजे तक 

उम्मीदवारोें की सूची जारी होगी : 8 जून दोपहर 3 बजे के बाद 

मतदान : 16 जून को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक। 

मतगणना : 17 जून को सुबह 9 बजे से उपायुक्त शिमला के कार्यालय में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें