फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा न देने वालों पर अब ये कार्रवाई करेगा निगम

Wed, 29 Oct 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण योजना से नहीं जुड़ने वाले घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर नगर निगम प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सभी वार्डों में घर-घर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में स्थिति जांचने के लिए टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


सैहब सोसायटी को कूड़ा नहीं देने वालों और शुल्क नहीं चुकाने वालों की लिस्टें बनाने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही नगर निगम द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस के बाद भी अगर उक्त उपभोक्ता नहीं सुधरे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम ने हर घर से कूड़ा एकत्र करने की योजना चलाई है। घर-घर से कूड़ा उठाने का जिम्मा सैहब सोसायटी को सौंपा है। योजना को शुरू करते समय शहर के लोगों को नगर निगम ने दो-दो डस्टबिन मुहैया करवाए थे।
विज्ञापन


पीले रंग के डिब्बे में सूखा और हरे रंग के डिब्बे में गीला कूड़ा रखने की बात कही है। सैहब सोसायटी के 400 कर्मचारी घर-घर से कूड़ा उठाने का काम करते हैं। इस कूड़े को 27 गाड़ियों के जरिये टुटू-तारादेवी रोड स्थित भरयाल कूड़ा संयंत्र में डंप किया जाता है।

35 हजार से ज्यादा लोग पंजीकृत
डंपिंग साइट तक कूड़ा करकट ले जाने के लिए सात डंपर प्लेसर चलाए हैं। सितंबर 2014 तक सैहब सोसायटी के रिकार्ड में रोजाना कूड़ा देने वाले शहर के पच्चीस वार्डों के करीब 35 हजार 564 लोग पंजीकृत हैं।

बताया जा रहा है कि करीब तीन हजार लोग अभी भी इस योजना से नहीं जुड़े हैं। मर्ज एरिया के वार्डों में इन लोगों की संख्या अधिक है। इसके अलावा कई उपभोक्ता नियमित तौर पर कूड़ा देने का मासिक शुल्क नहीं चुकाते हैं। ऐसे में नगर निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं का ब्योरा जुटाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें