फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Dharamshala: नगर निगम धर्मशाला को 2 दिसंबर के दिन मिलेंगे नए महापौर और उपमहापौर

Wed, 29 Nov 2023 05:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 शनिवार दोपहर 3:00 बजे महापौर और उपमहापौर का शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम धर्मशाला के सभागार में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
नगर निगम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम धर्मशाला को 2 दिसंबर के दिन नए महापौर और उपमहापौर मिल जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त कांगड़ा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार दोपहर 3:00 बजे महापौर और उपमहापौर का शपथ ग्रहण समारोह नगर निगम धर्मशाला के बैठक कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ढाई साल के कार्यकाल के बाद नगर निगम धर्मशाला में  महापौर-उपमहापौर का कार्यकाल 12 अक्तूबर को समाप्त हो गया था। इसके बाद से ही नए महापौर और उपमहापौर के नामों और उनके चुनाव को लेकर क्यासों का दौर जारी था। विभिन्न कारणों से यह चुनाव लंबित होता रहा और अब करीब डेढ़ माह बाद 2 दिसंबर का दिन चुनाव के लिए तय किया गया है। इसके साथ ही धर्मशाला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें