फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass: आधिकारिक तौर पर बंद हो सकता है रोहतांग दर्रा, बर्फबारी की भी आशंका, सड़क पर बढ़ने लगी फिसलन

Wed, 29 Nov 2023 04:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अस्थायी तौर पर रोहतांग दर्रा बंद किया है। पर्यटकों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा आगामी सीजन तक बंद हो सकता है। खराब मौसम के कारण बर्फबारी होने की आशंका और तापमान में भारी कमी के कारण सड़क पर जगह-जगह ब्लैक आइस जमने से सफर करना जोखिम भरा हो सकता है। लिहाजा, रोहतांग को आधिकारिक तौर पर बंद किया जा सकता है। अब सर्दी के मौसम के बाद ही पर्यटक रोहतांग जा सकेंगे। जल्द इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अस्थायी तौर पर रोहतांग दर्रा बंद किया है। पर्यटकों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमति नहीं है। सभी वाहनों को गुलाब बैरियर में रोका जा रहा है। पर्यटक गुलाबा से मनाली लौट रहे हैं। गौरतलब है कि हर साल रोहतांग 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर बंद किया जाता रहा है।



इस साल मौसम अनुकूल रहने के कारण 25 नवंबर तक पर्यटक रोहतांग का दीदार कर सके। दो दिन से रोहतांग बंद है और ऑनलाइन परमिट हासिल करने की साइट भी बंद कर दी गई है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क पर आइस जमना शुरू हो गई है। बर्फबारी होने की भी संभावना है। ऐसे में कोई जोखिम नहीं लिया जा सकता। लिहाजा, रोहतांग दर्रा को अधिकारिक तौर पर बंद करने की सिफारिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें