फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटौर-शिमला फोरलेन: दो महीने में पूरा होगा भूमि अधिग्रहण का काम

Mon, 01 Feb 2021 12:20 PM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
विज्ञापन
फोरलेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश सरकार दो महीने में शिमला-मटौर फोरलेन के पांचों पैकेज के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लेगी। इसके बाद पैकेज पांच के अलावा अन्य चार पैकेज के लिए भी नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टेंडर जारी करेगा। फोरलेन के पहले चरण के तहत पैकेज पांच के टेंडर अब जनवरी के बजाय मार्च में खुलेंगे। सड़क परिवहन मंत्रालय से टेंडर खुलने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते इसमें देरी हुई है। 

विज्ञापन


भले ही कोरोना काल में शिमला-मटौर फोरलेन के निर्माण कार्य में देरी हुई हो, लेकिन अब इसके निर्माण प्रक्रिया शुरू होते ही इसने गति पकड़ ली है। पहले चरण में पैकेज पांच का टेंडर हो गया है। अब अन्य चार पैकेज के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। बड़ी बात यह है कि फोरलेन का भूमि अधिग्रहण कार्य केंद्रीय भूतल मंत्रालय अपनी निगरानी में करवा रहा है। यह तय किया गया है कि दो माह में ही फोरलेन के सभी पैकेज का भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

फोरलेन के पहले चरण में बन रहे पैकेज पांच का टेंडर जनवरी में खुलना था, लेकिन केंद्रीय भूतल मंत्रालय की तरफ से कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। इन्हें मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद इसे खोलकर फोरलेन का कार्य आवंटित किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक वाई ए राउत ने बताया कि केंद्रीय भूतल मंत्रालय फोरलेन के सभी पैकेज का भूमि अधिग्रहण मार्च तक पूरा कर लेगा। उसके बाद सभी पैकेज के टेंडर आवंटित किए जाएंगे। प्रोजेक्ट को साल 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें