फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: विधायक राजेंद्र राणा के बेटे की शादी में शामिल हुए सीएम सुक्खू समेत कांग्रेस नेता, छत्तीसगढ़ रवाना

Thu, 23 Feb 2023 04:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा के शादी समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से कई नेता एक विशेष चार्टेड प्लेन से राजस्थान गए।
विज्ञापन
राजेंद्र राणा के बेटे की शादी में शामिल हुए सीएम व अन्य नेता। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा के बेटे अभिषेक राणा के शादी समारोह में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से कई नेता एक विशेष चार्टेड प्लेन से राजस्थान गए। हालांकि, मुख्यमंत्री नई दिल्ली से ही राजस्थान गए। मंत्री, विधायक और अन्य नेता भी वहां पहुंचे। यह नेता बुधवार को अभिषेक राणा के विवाह में शामिल हुए। इसके बाद 24 जनवरी से रायपुर में होने जा रहे सम्मेलन के लिए हिमाचल कांग्रेस के कई प्रमुख नेता रवाना हुए। 

विज्ञापन


इस सम्मेलन के लिए प्रमुख समितियों में शामिल सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, आनंद शर्मा, धनीराम शांडिल और कुलदीप सिंह राठौर के अलावा कई अन्य नेता भी रायपुर रवाना हो गए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 93 प्रतिनिधि, ब्लॉक और जिला अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 24 से 26 जनवरी तक होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें