एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने बताया कि नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने, हड़सर से डल झील तक के मार्ग के हालात सामान्य होने, भूस्खलन के थमने तक यात्रा पर रोक बनी रहेगी।
उन्होंने शिव भक्तों से आग्रह किया है कि ऐसे हालात में जान-जोखिम में डाल कर यात्रा न करें। उन्होंने कहा कि डल झील का जलस्तर बढ़ गया है। लिहाजा, लोग जलस्तर सामान्य होने तक एहतियात बरतें।
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के नीलकंठ में सोमवार को दो फीट ताजा बर्फबारी हुई है। यहां हजारों भेड़-बकरियां फंस गई हैं। चंबा के कबायली क्षेत्र भरमौर और पांगी में दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।
रविवार देर रात मणिमहेश के साथ लगती चोटियों व डल झील पर भी बर्फबारी हुई है। साच पास में भी बर्फबारी होने से चंबा-पांगी मार्ग वाया साच पास बाधित पड़ गया है।