फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेय बोले- गुड़िया मामले को चुनावी मुद्दा बनाएगी भाजपा

Sun, 23 Jul 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि भाजपा से टकराने से पहले ही कांग्रेस पार्टी बुरी तरह खंडित हो गई है। टूटी हुई पार्टी ज्यादा देर तक भाजपा के सामने खड़ी नहीं रह सकती।
विज्ञापन


शनिवार को टौणीदेवी मंदिर सराय में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक से पहले पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कुछ कहते हैं और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कुछ और बोलते हैं। दोनों के रास्ते और विचार अलग-अलग हैं। यही हाल प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों का है।

अधिकतर कार्यों में मंत्रियों की सहमति मुख्यमंत्री से अलग दिखाई देती है। उन्होंने गुडि़या मामले पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि गुडि़या मामले को भाजपा आने वाले विस चुनावों में मुद्दा बनाएगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था अब मुख्यमंत्री के नियंत्रण में नहीं रही है।
विज्ञापन


कोटखाई में हुए जघन्य अपराध में प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन कटघरे में है। कुछ लोग पैसों के दम पर इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के इशारे पर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है। 


उन्होंने कहा कि विस चुनाव में योग्य और जिताने की क्षमता रखने वाले युवा चेहरों को भी तरजीह मिलेगी। वहीं रथयात्रा के दौरान सामने आई गुटबाजी पर पांडेय ने कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों पर पार्टी का स्टैंड पूर्व की भांति सख्त है।

पार्टी चेहरे पर संसदीय बोर्ड लेगा निर्णय
विस चुनाव में पार्टी चेहरे पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस पर निर्णय संसदीय बोर्ड को उचित समय आने पर लेना है। जितने दिन चुनाव को बचे हैं, बस उतने ही दिन इस सरकार के शेष हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की विफलताओं और मोदी सरकार की उपलब्धियों को गांव-घर तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें