फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गड़ामोड़ टोल पर तैनात कर्मचारियों ने फोड़ डाली आंख, पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत

Thu, 09 May 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले बुराहली गांव के 24 वर्षीय युवक ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हिमाचल और पंजाब की सीमाओं पर स्थित गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले बुराहली गांव के 24 वर्षीय देवराज पुत्र बसंता राम ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर हिमाचल और पंजाब की सीमाओं पर स्थित गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी रूपनगर, थाना प्रभारी रूपनगर और एसपी मंडी को ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत भी भेज दी है। अभी पीड़ित का सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित देवराज और उसके बड़े भाई रविंद्र कुमार ने बताया कि बीती 6 मई को यह दोनों अपने ट्रक नंबर एचपी-65-बी-5067 पर दिल्ली से कुल्लू सब्जी लेकर जा रहे थे। देर रात 2:30 से 3 बजे के बीच यह हिमाचल और पंजाब की सीमाओं पर स्थित गडामोड़ टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल प्लाजा पर कर्मी ओवरलोडिंग को लेकर 1030 रुपये मांगने लगा। इसके बाद पीड़ित और उसके भाई ने उनके ट्रक का निर्धारित टोल 515 रुपये कटवा दिया। टोल कर्मी कहने लगा कि उनकी गाड़ी ओवरलोड है, जबकि उन्होंने पहले ही उसे कम वजन की रसीद दिखा दी थी। दोनों ट्रक में मौजूद सब्जियां खराब होने के कारण बार-बार बैरिकेड हटाने का आग्रह करते रहे, लेकिन टोल कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी।

मौके पर जाम लगने की वजह से एक अन्य कर्मचारी गुस्से में आया और देवराज की बाई आंख पर लोहे के कड़े से वार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे और गाली गलौज की। जैसे-तैसे यह दोनों वहां से वापस सुंदरनगर पहुंचे और देवराज को सीधे अस्पताल ले गए। देवराज की आंख में गंभीर चोट लगी है। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने यह स्पष्ट कह दिया है कि उसकी एक आंख हमेशा के लिए खराब हो गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी रूपनरगर, थाना प्रभारी रूपनगर और एसपी मंडी को ई-मेल के माध्यम से भेजकर टोल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें