फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि देव समागम का शाही अंदाज में समापन

Tue, 24 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं की विदाई के साथ सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव की तीसरी और अंतिम जलेब (शोभायात्रा) राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली।
विज्ञापन


जलेब में देव माधोराय की पालकी के साथ एक दर्जन से अधिक देव रथ साथ चले। समापन निकली जलेब में स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिरकत की।

महोत्सव की अंतिम जलेब को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस बार शिवरात्रि के देव समागम में 190 पंजीकृत देवी-देवता पहुंचे थे।

देवताओं की विदाई से उदास हो गया मंडी शहर

एक सप्ताह तक मेहमान बन कर पहुंचे देवताओं के वापस लौटने से मंडी शहर में उदासी सा माहौल छा गया। शिवरात्रि महोत्सव के समापन पर मंगलवार को चौहटा की जातर के बाद दोपहर दो बजे जलेब शुरू हुई।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने राजदेवता माधोराय और अराध्य देव बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जलेब धूमधाम से चौहटा, मोती बाजार, समेखतर, बालकरूपी, भूतनाथ बाजार होते हुए वापस चौहटा से पड्डल ग्राउंड पहुंची।

जलेब में सबसे आगे पुलिस घुड़सवारी, बैंड, पुलिस जवान, महिला पुलिस मार्च पास करते हुए चल रहे थे। देवता छाजणू व छमांहू जलेब में सबसे आगे रहे।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों के साथ हुई देवताओं की विदाई

इसके बाद कोटलू घटोत्कच, देव कोटलू, देव विष्णु मतलोड़ा, देव मगरू महादेव, बायला नारायण, सराज घाटी के देव बिट्ठू नारायण, लक्ष्मी नारायण, तुंगासी ब्रह्मदेव, महामाया निहरी, अंबिका नाऊ, राज देवता माधोराय की पालकी, शुकदेव थट्टा आदि देवता जलेब में साथ चले।

देव रथों के साथ ढाले, नगाड़े, शहनाई, रणसिंगों की धुनों पर देवलूओ ने भी नाचते गाते जलेब की शोभा बढ़ाई। जलेब पड्डल मैदान पहुंचने के बाद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत समापन किया।

इस मौके पर शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कदम, मंडलायुक्त मंडी ओंकार शर्मा, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, एडीसी गोपाल चंद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, सर्व देवता कमेटी के प्रधान शिवपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें