एड्स नियंत्रण सोसाइटी के माध्यम से बेहतर कार्य करने के लिए मंडी और बेस्ट ब्लड बैंक के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी को सम्मानित किया गया। मौका था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आए सांसद शांता कुमार ने मंडी जिला को इस सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा बेस्ट एआरटी सेंटर के लिए जिला हमीरपुर और बेस्ट आईसीटीसी के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को पुरस्कृत किया।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने साई में निजी क्षेत्र में लगे लघु उद्योग यूनिवर्सल संस इंटरप्राइजेज का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नारा लेखन थुरल स्कूल शाल्वी, श्रुति ने पहला, आलमपुर की रितिका, कैंब्रिज ग्लोबल स्कूल चूलहा के बच्चे केशव और दक्ष तीसरे, चित्रकला में मूंढी स्कूल के आदित्य ने पहला,
थुरल की इशिका ने दूसरा और डरोह की मुकुल को तीसरे स्थान के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा शांता कुमार ने विद्यालय की लाइब्रेरी को अपनी और धर्मपत्नी की लिखी 32 पुस्तकें भेंट कीं।
पुराने शौचालय ठीक करने और दो शौचालय के निर्माण को तीन लाख रुपये, सामुदायिक भवन के शेष कार्य को दो लाख और विद्यालय मंच के निर्माण को भी धनराशि मुहैया करवाने की घोषणा की।