फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ बिल का समर्थन करेगी कांग्रेस: सुखविंद्र सुक्खू

Sat, 01 Dec 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयराम सरकार का नशे के खिलाफ कड़ा कानून बनाने का बिल लाने के निर्णय का स्वागत किया है। सुक्खू ने कहा कि नशे से संबंधित अपराधों को और अधिक कठोर बनाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


नारकोटिक्स ड्रग साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज हिमाचल प्रदेश अमेंडमेंट बिल 2018 का कांग्रेस विधानसभा में पूरा समर्थन करेगी। यह कदम देरी से उठाया गया है, मगर सही दिशा में है। जरा सा भी ड्रग्स मिलने पर जमानत न होने की मांग कांग्रेस ने ही सीएम जयराम ठाकुर से मिलकर उठाई थी। 

उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षता में ही कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सीएम जयराम ठाकुर से सचिवालय में मिला था। कांग्रेस ने नशाखोरी रोकने को मानसून सत्र में कड़ा कानून बनाने का बिल लाने की मांग की थी।
विज्ञापन


चरस और चिट्टा का धंधा करने वालों को जमानत न दिए जाने का कानून बनाने का मुद्दा भी उठाया था। सरकार मानसून सत्र में तो बिल नहीं लाई, लेकिन कांग्रेस के लगातार दबाव बनाने पर शीतकालीन सत्र में बिल

लाना पड़ रहा है। कड़ा कानून बनने से नशे के कारोबार और नशाखोरी पर लगाम लगेगी। प्रदेश के 29 फीसदी युवा नशे की चपेट में हैं। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें