फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: कुठेहड़ गांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 17 Sep 2023 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)

सार

धर्म चंद माल गाड़ी चलाता था। शनिवार को उसका शव घर के पास ही एक पेड़ में लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बासा पंचायत में उपप्रधान की आत्महत्या करने के बाद सुसाइड करने का एक और मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने घर के समीप पेड़ पर रस्सी से लटक आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बासा के कुठेहड़ गांव में 42 वर्षीय धर्म चंद पुत्र रूप सिंह माल गाड़ी चलाता था। शनिवार को उसका शव घर के पास ही एक पेड़ में लटका हुआ मिला।

विज्ञापन


वह अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण हैं, पुलिस इसकी गहनता से छानबीन कर रही है। गोहर पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, डीएसपी मंडी देवराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें