फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा से लापता युवक का सतलुज में मिला शव, मानसिक तनाव में था

Sun, 17 Sep 2023 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रारंभिक जांच के मुताबिक पिता की मौत के बाद से युवक मानसिक तनाव में था। इसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुन्नी थाना के तहत सतलुज नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। नरेश कपूर (36) पुत्र स्व. प्रकाश चंद गांव तलाई, मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से लापता था। 7 सितंबर को इसके बड़े भाई संदीप कपूर ने इसकी गुमशुदगी की शिकायत मशोबरा पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। 

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के मुताबिक पिता की मौत के बाद से युवक मानसिक तनाव में था। इसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक नरेश पेशे से टैक्सी चलाता था। पिता की कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है। 6 सितंबर की शाम को परिजनों को बिना बताए नरेश गाड़ी लेकर घर से निकल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें