फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी छात्रा हत्याकांड: आरोपी हमेशा रखता था दराट...इसी से किया हमला, पुलिस हत्या की वजह ये मान रही

Wed, 15 Apr 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।

सार

 पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण सनक माना जा रहा है। 
विज्ञापन
छात्रा की निर्मम हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण सनक माना जा रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी अन्य पहलू के संकेत नहीं मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी को कड़े पहरे में मंगलवार को मंडी स्थित अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

विज्ञापन

जांच में हुआ ये खुलासा
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अपने साथ दराट रखता था। इसी को उसने हत्या में इस्तेमाल किया। पुलिस ने दराट बरामद कर लिया है। घटना वाले दिन भी वह दराट लेकर ही पहुंचा और छात्रा पर अचानक हमला कर दिया। उस समय छात्रा फोन पर अपनी सहेली से बात कर रही थी, जिससे वह हमले को भांप नहीं सकी। छात्रा को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद आरोपी घबराकर मौके से भाग गया। पुलिस के पुख्ता सूत्रों की मानें तो एक महिला ने यह पूरी घटना देखी है। यही महिला इस पूरे मामले में अहम कड़ी है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही
पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में किसी पुरानी रंजिश या विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी की मानसिक स्थिति और उसकी दिनचर्या को भी जांच के दायरे में लिया गया है। आरोपी के बारे में कई चीजें सामने आ रही हैं। इन्हें पुलिस वेरिफाई कर रही है। इसके अलावा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। इसमें काफी तथ्य साफ होंगे। पुलिस इस पूरे मामले में जांच को पुख्ता करने के लिए तकनीकी तौर पर भी तथ्य जुटा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चेहरे को ढके हुए नजर आया
बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चेहरे को ढके हुए नजर आया। एक बाइक भी वहां से निकली। इस बाइक पर दंपती सवार था। जब दंपती से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी युवक वहां से गुजरा था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई और वहां से लोगों को भी इनपुट मिला और फिर टोलियों में लोगों ने आरोपी की तलाश की और एक नाले के पास से उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस रिमांड अवधि के दौरान सभी तथ्यों काे ध्यान में रखते हुए पूछताछ की जाएगी। -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें