फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Cloud Burst: मलबे में दबी रही, फिर भी हार नहीं मानी... दीक्षा की हिम्मत को सलाम

Thu, 03 Jul 2025 12:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। जगह-जगह भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम जयराम ने जाना दीक्षा का हाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हालात बेहद खराब हैं। जगह-जगह भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई घर तबाह हो चुके हैं और लोग अपनों को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस आपदा में कई कहानियां डर और हिम्मत की सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक कहानी सराज क्षेत्र के बगस्याड़ के शरण गांव की है, जहां दीक्षा  भूस्खलन की चपेट में आ गईं।

विज्ञापन


मलबा उसके गले तक भर गया था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और काफी देर की जद्दोजहद के बाद खुद को मलबे से बाहर निकालने में कामयाब रही। दीक्षा की इस साहसिकता की खबर फैलते ही बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं उसका हालचाल जानने पहुंचे। उन्होंने दीक्षा से पूरी आपबीती सुनी और उसकी बहादुरी की सराहना करते हुए पीठ थपथपाई। दीक्षा ने बताया कि मंगलवार को भारी बारिश के बाद वह अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गई थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें