अभिनेता अर्जुन बिजलानी शूटिंग के सिलसिले से शिमला पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने पर्यटन स्थल नालदेहरा और बडमैनधार में हिंदी म्यूजिक वीडियो के शॉट फिल्माए।
इससे पहले मंगलवार को मालरोड और ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भी शूटिंग हुई।
टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-11 के विजेता एवं अभिनेता अर्जुन बिजलानी शूटिंग के सिलसिले से शिमला पहुंचे हैं। बुधवार को उन्होंने पर्यटन स्थल नालदेहरा और बडमैनधार में हिंदी म्यूजिक वीडियो के शॉट फिल्माए। इससे पहले मंगलवार को मालरोड और ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में भी शूटिंग हुई। उन्होंने इस दौरान कालीबाड़ी मंदिर में माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। प्रशंसकों ने अर्जुन के साथ तस्वीरें भी लीं। अभिनेता अर्जुन ने इस दौरान मालरोड और रिज मैदान में भी वीडियो एलबम के लिए गाने के शॉट फिल्माए गए।
विज्ञापन
साईं फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले अर्जुन बिजलानी और अभिनेत्री शरण कौर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी शूटिंग का लुत्फ उठाया। लाइन प्रोड्यूसर विक्रांत और कुनाल भगानिया ने बताया कि नवजीत बुट्टर के निर्देशन में म्यूजिक विडियो के शॉट फिल्माए गए हैं। शूटिंग के दौरान स्थानीय युवाओं को भी गाने में अभिनय करने का मौका दिया है। बताया कि शूटिंग के लिए शिमला बेहतर स्थान है।