फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तेजाब कांड: पीड़िता के शव का आखिरी इच्छानुसार हनुमान घाट में हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस भी रही मौजूद

Fri, 21 Nov 2025 12:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

शव यात्रा में मायका पक्ष के लोगों और कुछ आस पड़ोस के लोग शामिल हुए। हालांकि, ससुराल पक्ष से भी कुछ लोग शव यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
हनुमान घाट में हुआ पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुचर्चित तेजाब कांड पीड़िता ममता के शव का अंतिम संस्कार उसकी अंतिम इच्छा के अनुसार मंडी के हनुमान घाट पर हुआ। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। इससे पहले सैण मोहल्ला में अंतिम यात्रा के दौरान चीख-पुकार का माहौल रहा। सुबह सभी रस्मों पूरा करने के बाद शव यात्रा निकाल कर बिजली बोर्ड कार्यालय से होते हुए ब्यास नदी किनारे स्थित हनुमानघाट पहुंची। शव यात्रा में मायका पक्ष के लोगों और कुछ आस पड़ोस के लोग शामिल हुए। हालांकि, ससुराल पक्ष से भी कुछ लोग शव यात्रा में शामिल हुए। मृतक महिला के नाबालिग बेटे हर्ष ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मायका पक्ष के लोगों में आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन

बात करने पर उनका कहना था कि जब मृतका ने ससुराल पक्ष को आने की मनाही कर दी थी तो यह लोग क्यों पहुंचे। किसी ने मृतका के आरोपी पति के लिए कड़ी सजा की मांग की तो कोई बच्चों की परवरिश के लिए चिंतित दिखा तो कोई इस तरह की घटनाओं के लिए तेजाब विक्रेता व सरकार को दोषी ठहराता रहा। वहीं मृतका के नाम पर सोशल मीडिया पर पैसा कमाने वालों को लेकर भी परिजनों ने खासा रोष जताते हुए उनके लिए भी कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। उधर, सैण मोहल्ले के पड़ोसी बोले कि घटना वाले दिन ममता हिम्मत कर खुद पैदल चली थी। तेजाब से जलने के कारण किसी की आगे आने की हिम्मत नहीं हो पाई।
 

बहन ने मरने से पहले लिखित में बयान दिया था कि उसका अंतिम संस्कार हनुमानघाट मंडी में किया जाए और ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्यों को शामिल नहीं किया जाए। बहन तो रही नहीं और आरोपी जीजा जेल में रहेगा। ऐसे में दोनों नाबालिग बच्चों का भविष्य कैसा होगा इसकी चिंता है। हम दोनों का पालन पोषण करने कर सकते हैं। करीब 18 वर्ष की रीया और 16 वर्ष के हर्ष को अभी अपने भले-बुरे की परख नहीं है। हम चाहते हैं कि दोनों हमारे पास रहें। -लेख राज, मृतका का भाई

 

इस हादसे में कुछ यूट्यूबर  ने तरह तरह का प्रचार कर हमदर्दी के बजाय पैसों की मांग कर जेब भरने का काम किया है। कुछ यूट्यूबर ने अपने को महिला के सगे रिश्तेदार बता कर लोगों से पैसों की मांग तक कर डाली और लोगों ने भी बिना सोचे समझे पैसा दिया है। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। - अनिल कुमार, भतीजा

जानिए पूरा मामला
15 नवंबर को सैण मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के दौरान पति नंदलाल ने पहले ममता को पहली मंजिल से धक्का दिया और फिर उस पर तेजाब फेंक दिया था। बुरी तरह झुलसी ममता को पहले एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन संक्रमण और सांस लेने में परेशानी बढ़ने पर उन्हें अगले दिन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। यहां आईसीयू में कई दिनों तक मौत और जिंदगी के बीच जूझने के बाद बुधवार रात महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तेजाब कांड की कुल तीन घटनाएं, मौत पहली
मंडी जिले में तेजाब कांड पहले भी दो बार हो चुका है। इनमें युवतियां तेजाब की चपेट में आने से झुलस गई थीं, लेकिन यह पहली बार है कि तेजाब कांड में महिला की मौत रिपोर्ट हुई है। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया में भी महिला के पुराने वीडियो व फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें