आरुषि का चयन भी अंडर-14 स्कूली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आरुषि को स्टैंडबाय में भी रखा गया है। सिरमौर जिला लंबे समय से महिला कबड्डी का मजबूत केंद्र रहा है। यहां से कई खिलाड़ी देश-विदेश में प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। शिलाई क्षेत्र में स्व. हीरा सिंह नेगी को कबड्डी का द्रोणाचार्य माना जाता है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए सिरमौर कबड्डी संघ के पूर्व महासचिव जीएस नेगी नई पौध तैयार कर रहे हैं। नेहा, कृतिका, विजय व आरुषि शिलाई में कबड्डी की बारीकियां सीख रही हैं। नेगी के अनुसार अंडर-16 में सिरमौर ने जीत की हैट्रिक लगाई है।
महिला कबड्डी विश्व कप: लगातार 3 जीत के साथ भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर
बांग्लादेश में चल रहे महिला कबड्डी विश्व कप में भारतीय महिला ने वीरवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने जर्मनी को 41 अंकों से हराया। भारत ने 63 अंक जुटाए जबकि जर्मनी की खिलाड़ी 22 अंक से आगे नहीं बढ़ पाई। हिमाचल की बेटी रितु नेगी के नेतृत्व में तीन मुकाबले जीतकर भारत अपने ग्रुप में अब टॉप पर है। पहले मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 65-20 और दूसरे में मेजबान बांग्लादेश को 43-18 से शिकस्त दी। शुक्रवार को भारत का मुकाबला युगांडा से होगा। हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि इस टीम में पांच खिलाड़ी प्रदेश से खेल रही हैं। इनमें रितु नेगी, उप कप्तान पुष्पा राणा, साक्षी शर्मा, चंपा ठाकुर व भावना ठाकुर शामिल हैं। प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई है।