फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Winter Queen: विंटर क्वीन के लिए शिमला में हुए ऑडिशन, 21 सुंदरियों ने किया कैटवॉक

Thu, 29 Dec 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू कर हो गई हैं। विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
कैटवॉक करतीं सुंदरियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल में साल 2023 की विंटर क्वीन बनने के लिए सुंदरियां बेताब हैं। विंटर कार्निवाल समिति ने वीरवार से ऑडिशन शुरू कर दिए हैं। शिमला के गेयटी थियेटर में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन 21 प्रतिभागी युवतियां ऑडिशन देने पहुंची। वॉयस ऑफ कार्निवाल के लिए भी 12 युवाओं ने भाग लिया। गेयटी थियेटर में कैटवॉक के साथ उनका आईक्यू जांचा गया। शुक्रवार को ऑडिशन की टीम कुल्लू पहुंचेगी।

विज्ञापन


मनाली में दो से छह जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियां शुरू कर हो गई हैं। विंटर क्वीन और वॉयस ऑफ कार्निवाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। छह जनवरी को इसका ग्रैंड फिनाले होगा। ऑडिशन टीम की प्रभारी दिव्यांगना मेहता ने बताया कि विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए वीरवार को शिमला के गेयटी थियेटर में 21 प्रतिभागी सुंदरियों ने भाग लिया। ऑडिशन में कैटबॉक, आईक्यू परीक्षण किया गया, जबकि वॉयस ऑफ कार्निवाल में युवाओं का उनकी आवाज के आधार पर चयन किया जाएगा। 

कार्निवाल की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो जनवरी को विधिवत शुरुआत करेंगे। दो जनवरी को झांकियों से कार्निवाल की शुरुआत होगी और छह जनवरी को रात 12 बजे विंटर क्वीन के चयन से इसका समापन होगा। इस बार कार्निवाल परेड सहित शरद सुंदरी 2023, वॉयस ऑफ कार्निवाल, लोकनृत्य, फिल्मी डांस ओल्ड, फिल्मी डांस न्यू, फैशन शो, फैंसी ड्रेस, स्ट्रीट डांस, स्ट्रीट प्ले, क्लासिक डांस, टैलेंट शो, लिटल एंजेल्स ट्रेडीशनल ड्रेस प्रतियोगिताएं कार्निवाल 2023 की शोभा बढ़ाएंगी। माल रोड मनाली पर  तीन व पांच जनवरी को महिला मंडलों की महानाटी का आयोजन होगा। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार्निवाल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें