फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर क्वीन बनने का मौका, मिलेगा एक लाख का इनाम

Sat, 01 Dec 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से छह जनवरी तक होने वाले राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल की तैयारियों शुरू हो गई हैं। विश्व विख्यात इस प्रतियोगिता में विंटर क्वीन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र होगी। चंडीगढ़, शिमला और मंडी में होने वाले विंटर क्वीन ऑडिशन के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन


विंटर कार्निवाल कमेटी की ओर से विंटर क्वीन प्रतियोगिता की विजेता को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। जबकि दूसरे स्थान के लिए 50 हजार और तीसरे स्थान के लिए 30 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि विंटर क्वीन प्रतियोगिता के लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। आठ दिसंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी में ऑडिशन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा दस दिसंबर का गेयटी थियेटर शिमला, 12 दिसंबर को मंडी कॉलेज और 14 दिसंबर को मनाली में विंटर क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन होंगे। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवाल के लिए सब कमेटियां गठित की गई हैं। उधर, पर्यटन नगरी मनाली के कारोबारियों को विंटर कार्निवाल का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें