फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज की जंग से पहले सुंदरियों ने की कैटवॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में इस बार शरद सुंदरी प्रतियोगिता में प्रतिभागी प्रोफेशनल मॉडल के रूप में नजर आएंगी। इसके लिए प्रशासन ने प्रतिभागियों के लिए बाकायदा ट्रेनिंग सेशन करवाया। इसके लिए चंडीगढ़ से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। इनकी देखरेख में प्रतिभागियों को मानसिक तौर पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पीछे प्रशासन का तर्क है कि ग्रामीण क्षेत्रों से संबंध रखने वाली प्रतिभागियों को भी मंच पर अपनी प्रतिभा का सही प्रदर्शन कर सके। इसके अलावा दिल्ली से शरद सुंदरी के चयन के लिए विशेष जज बुलाए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

75 में से 25 का चयन

सुंदरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 75 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया था। दो जनवरी को अंतिम ऑडिशन में 25 सुंदरियां को सोमवार शाम को मंच पर अपने हुस्न का जलवा दिखाने के लिए चुना गया है। जबकि रविवार दिन भर इन प्रतिभागियों को ट्रेनर की देख रेख में दिन भर रैंप पर कैटवॉक करने के गुर सिखाए गए। प्रतिभागियों को बताया गया कि किस प्रकार से जजों के सवालों का जवाब देना है।

इसके अलावा प्रतिभागियों को भीड़ के आगे मंच पर किस प्रकार से संयम बनाए रखना है। इधर, इस बारे में एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची प्रतिभाओं को भी सही मंच मिले इसके लिए यह प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि शरद सुंदरी के लिए पहला राउंड सोमवार शाम को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें