फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सरकार चुनने को दिग्गजों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की सरकार चुनने के लिए हुए दूसरे दौर के चुनाव में हिमाचल के कई दिग्गज नेता भी मतदान केंद्र तक पहुंचे। मतदान को लेकर इन नेताओं में गजब का उत्साह देखा गया। इन्होंने आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और फिर मतदान किया। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने परिवार के साथ अपनी गृह पंचायत समीरपुर में वोट डाला। इसी पंचायत में सांसद अनुराग ठाकुर ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अरुण धूमल भी उनके साथ रहे। इधर, नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री ने पन्साई पंचायत में मतदान का प्रयोग किया। हमीरपुर जिले से पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा विधायक ईश्वर दास धीमान ने सधरियाणा पंचायत के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला। मनाली के विधायक गोबिंद ठाकुर ने कन्याल गांव में मतदान किया।
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने बिजणी में किया मतदान

मतदान हर नागरिक का कर्तव्य- धूमल ने कहा की लोकतंत्र में मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। अनुराग ठाकुर ने कहा की मतदान करके हम न केवल लोकतंत्र को चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं बल्कि साफ, ईमानदार ओर कर्मठ जन-प्रतिनिधियों को चुनकर अपने क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करने की ओर एक कदम बढ़ाते हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर मत का प्रयोग किया। कौल सिंह ने अपने विस क्षेत्र की बिजणी पंचायत में वोट डाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बशील मतदान केंद्र पर मतदान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें