फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: पंजाब के पर्यटकों का हुड़दंग, लहराई तलवारें

Thu, 15 Jul 2021 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)

सार

पुलिस को दिए बयान में मंडी के हरीश कुमार ने बताया कि वह बस स्टैंड मनाली से रांगडी की तरफ आ रहा था, लेकिन बीबीएमबी रेस्ट हाउस के पास पंजाब के पर्यटकों की कार ने ओवरटेक किया और बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर दी। जब उन्हें गाड़ी पीछे करने को कहा तो गाड़ी में बैठे चारों पर्यटक तलवारें लेकर बाहर आए और झगड़ा करने लगे।
विज्ञापन
तलवार के साथ सड़क पर पंजाब के पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए पंजाब के पर्यटकों ने फिर हुड़दंग और गुंडागर्दी कर तलवारें लहराने की वारदात को अंजाम दिया है। मनाली में बुधवार रात पर्यटकों ने अपनी गाड़ी ओवरटेक कर बीच सड़क पर रोक कर जाम लगा दिया। लोगों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो पर्यटकों ने गाड़ी से तलवारें निकाली और उन्हें लहराते हुए लोगों से झगड़ने लगे। इस दौरान एक युवक को चोटें आई हैं। पुलिस ने चारों पर्यटकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


 पुलिस को दिए बयान में मंडी के हरीश कुमार ने बताया कि वह बस स्टैंड मनाली से रांगडी की तरफ आ रहा था, लेकिन बीबीएमबी रेस्ट हाउस के पास पंजाब के पर्यटकों की कार ने ओवरटेक किया और बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर दी। जब उन्हें गाड़ी पीछे करने को कहा तो गाड़ी में बैठे चारों पर्यटक तलवारें लेकर बाहर आए और झगड़ा करने लगे। इस दौरान उसे चोटें भी आई हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के पर्यटक रविंद्र निवासी सयाल, डाकघर खडयाल, दलवीर सिंह गांव रतन गढ़ सिंधरा, डाकघर खडयाल, अमनदीप सिंह निवासी धर्मगढ़ चना, डाकघर खडयाल और जसराज निवासी खडयाल पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 506 और आर्म्स एक्ट 25 के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पर्यटन स्थलों में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। छानबीन का जिम्मा एएसआई नरपत राम को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें