फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को न्याय दिलाने का इनाम बदनामी, फर्जी FB आईडी बनाकर लिखा कॉल गर्ल और मोबाइल नंबर

Thu, 29 Mar 2018 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों को न्याय दिलाने तथा उनके हक के लिए आवाज उठाने का इनाम बिटिया फाउंडेशन की एक पदाधिकारी को बदनामी झेलकर उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी शरारती तत्व ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसमें उन्हें कॉल गर्ल बताया है। इसमें महिला का मोबाइल नंबर भी लिख दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में उन्हें हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से फोन आ रहे हैं। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। बुधवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर उन्होंने पुलिस से 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह भी कहा कि फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला शातिर फोन कर उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है।

बताया कि फाउंडेशन की एक अन्य पदाधिकारी के संपर्क में आई एक लड़की को जिला मुख्यालय से सटे क्षेत्र का एक व्यक्ति तंग कर रहा था। इस पर उन्होंने उस व्यक्ति को ऐसा न करने की चेतावनी दी। इसके बाद शातिर ने इस महिला पदाधिकारी की फर्जी फेसबुक आईडी बना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर पहले ही 17 मामले दर्ज

इसके बाद उक्त महिला ने यह मामला उठाया तो शातिर ने उनकी भी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसमें कॉल गर्ल बता दिया। फाउंडेशन की दोनों पदाधिकारियों और लड़की ने महिला पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

बताया कि आरोपी पर पहले ही विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं। एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

पुलिस की पीड़ित लड़की को ही शांत रहने की नसीहत
महिला पदाधिकारी ने कहा कि महिला पुलिस थाना और सदर पुलिस थाना धर्मशाला के अलावा एसपी से भी करीब दो सप्ताह पहले शिकायत की थी।

पुलिस को आरोपी का पता भी मुहैया करवाया था। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय शिकायतकर्ता लड़की को ही शांत रहने की नसीहत दे डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें