फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट में डंगे से गिरने से एक व्यक्ति की मौत, मृतक की अभी पहचान नहीं

Thu, 30 Nov 2023 02:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

एसपी सोलन गौरव शर्मा ने  कहा कि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन शहर के चंबाघाट में डंगे से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला बुधवार देर रात का बताया जा रहा है। व्यक्ति बस पकड़ने के लिए चंबाघाट की ओर जा रहा था कि अचानक उसका पांव डंगे से फिसल गया और नीचे जा गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


उधर वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें