फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के दौरान सतलुज में डूबा फोरमैन

Wed, 10 Feb 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले की मूरंग तहसील के अंतर्गत आकपा बाजार के पास निजी कंपनी के के पुल निर्माण कार्य के दौरान एक फोरमैन सतलुज नदी में डूब गया। पुलिस चौकी मूरंग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे निजी कंपनी के मजदूर पुल निर्माण के कार्य में जुटे थे।
विज्ञापन


इसके चलते अचानक फोरमैन पंचा नंद बैहरा, 50 वर्षीय, पुत्र गिरधारी बैहरा निवासी ओड़िसा की सुरक्षा रस्सी टूट गई और वह सतलुज में गिर गया। सतलुज नदी का बहाव ज्यादा होने के कारण वह इसमें डूब गया। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

फोरमैन को ढूंढने के लिए किन्नौर पुलिस और टिडोंग परियोजना के अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। हादसे की पुष्टि एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस लापता की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें