फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे बाद पहुंची 108 एंबुलेंस, इंतजार में थम गई सांसे

Mon, 05 Sep 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच से दस मिनट में एंबुलेंस आने की बात कही गई, लेकिन एंबुलेंस का इंतजार करते-करते छह घंटे बीत गए। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। किन्नौर के पानवी गांव के शारु राम को सांस की दिक्कत के चलते रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। आरोप हैं कि टालमटोल करने के बाद एंबुलेंस छह घंटे के बाद पहुंची। तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग के पोते ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ एसडीएम और रामपुर थाना में शिकायत की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बुजुर्ग के पोते कुलदीप ने बताया कि उनके दादा को सुबह रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हालत गंभीर बताते हुए उनके दादा को आईजीएमसी ले जाने की सलाह दी। इस पर उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया और मदद मांगी। कुलदीप के आरोप हैं कि इस दौरान पांच से दस मिनट में एंबुलेंस आने की बात कही गई, लेकिन एंबुलेंस का इंतजार करते-करते छह घंटे बीत गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर से आने का कारण पूछा तो दे डाली धमकी

यह परिवार बीपीएल से संबंध रखता है। ऐसे में टैक्सी नहीं कर सके। बुजुर्ग ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। कुलदीप ने शाम करीब पांच बजे एंबुलेंस के लिए फोन किया था। फोन करने के छह घंटे बाद एंबुलेंस वहां पहुंची। कुलदीप ने कहा कि जब देर से आने का कारण पूछा गया तो उसे धमकाया गया।

कुलदीप ने एसडीएम रामपुर और थाना रामपुर में लिखित शिकायत कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम निशांत ठाकुर ने बताया कि कुलदीप की शिकायत मिली है। कहां लापरवाही हुई है, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अगर

श्‍मामले में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीपीओ रामपुर सोम दत्त मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी। जिन पर आरोप हैं, उनसे भी पूछताछ होगी। दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें