फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ग्रामीण विकास विभाग उपनिदेशक की कार की टक्कर से हाईकोर्ट कर्मी की मौत

Tue, 14 Mar 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश की राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र के तहत एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए हरी राम खांगटा (57) गांव असतानी रोहड़ू के रहने वाले थे।
विज्ञापन
कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र के तहत एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए हरी राम खांगटा (57) गांव असतानी रोहड़ू के रहने वाले थे। हरी राम उच्च न्यायालय में रीडर के पद पर तैनात थे। पुलिस ने कार चला रही सीमा शर्मा को हिरासत में लेने के बाद जमानत पर छोड़ दिया। सीमा शर्मा ग्रामीण विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर तैनात हैं। इनके वाहन को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


यूएस क्लब-शिल्ली चौक प्रतिबंधित मार्ग पर पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पास यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे ड्यूटी आते समय यूएस क्लब से शिल्ली चौक की तरफ से आ रहे एक वाहन ने हरीराम को टक्कर मार दी। हादसे में हरी राम दूसरी सड़क पर जा गिर गए। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तथा इन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित करार दिया।

शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि महिला को हिरासत में लेने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं प्रदेश उच्च न्यायालय स्टाफ कल्याण संघ ने मृतक के परिजनों काे फौरी राहत के तौर पर पचास हजार दिए हैं।
विज्ञापन


पत्नी, बेेटे और दो बेटियां छोड़ गए हरीराम
हरी राम मूलत: उपमंडल रोहड़ू के रहने वाले थे। वह यूएस क्लब क्षेत्र में रहते थे। हादसे के समय वह ड्यूटी पर उच्च न्यायालय की तरफ पैदल आ रहे थे। लेकिन कार्यालय पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए। इनके तीन बच्चे हैं। बेटा किशोर चंडीगढ़ में निजी कंपनी में नौकरी करता है। बेटी किरण और मधू कॉलेज में पढ़ रही हैं। इनकी पत्नी गृहिणी है।

प्रतिबंधित मार्ग पर मौत की पहली घटना
पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित सड़क पर हादसे में मौत की यह पहली घटना है। कुछ साल पहले बंधित सड़क मालरोड पर शेर-ए-पंजाब के पास एक पानी के टैंकर की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई थी। अब प्रतिबंधित सड़क पर कार की टक्कर से राहगीर की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अब बंधित और प्रतिबंधित मार्ग पर भी सफर सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें