हिमाचल के बिलासपुर जिले में गांव डौहर में तेज रफ्तार ट्रक एक हंसते-खेलते परिवार को रोता हुआ छोड़ गया। हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एक तेज रफ्तारी ट्रक ने युवक को ऐसी टक्कर मारी कि उसके प्राण ही उखड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों तक सड़क पर जाम लगाया। पुलिस की टीम रात को मौके पर पहुंची और किसी तरह से यातायात बहाल किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था। ट्रक की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, डौहर निवासी (22) प्रीतम पुत्र अनिल कुमार अपने दोस्त शम्मी के साथ रानीकोटला से घर आ रहा था। उन्होंने रानीकोटला से डौहर तक अपने घर तक एक ट्रक से लिफ्ट ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही युवक ट्रक घर के समीप पहुंचकर ट्रक से उतरा, उसी दौरान ट्र्रक एचपी11-बी 2237 वहां से गुजरा और उसे टक्कर मार दी।