फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ममता भारद्वाज और रमेश ठाकुर ने मचाया धमाल

विज्ञापन
Mamta Bhardwaj and Ramesh Thakur rocked the second cultural evening of Kisan Mela
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या स्टार कलाकारममता भारद्वाज के नाम रही। कुल्लू जिला के लोक कलाकार रमेश ठाकुर ने भी दर्शकों को जमकर नचाया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में माइंड ऑपरेशन अकादमी पधर के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष और एसडीएम संजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ममता भारद्वाज ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्मी गाने जानिया, मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, उड़े जब जब जुल्फें तेरी, कजरा मोहब्बत वाला, लड़का आंख मारे, तेरी अखां का यो काजल, खाई के पान रस वाला, सावन में लग गई आग, वंदे मातरम, पंजाबी गीत पानी भी ब्रांडेड बारी बरसी खटन गया सी आदि पेश कर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करवाया।
इसके बाद एक अधिया मंगाई जा रे, डूघे नालूए, साहिबा री बीबी ए, इन्हा बड़ियां जो तुड़का लाना ठेकेदारनी, झिकड़े धोने बोला डोडे रा बुटड़ू, रंग बदले दो चार, इस गराएं देया लंभरा हो आदि गाकर दर्शकों की मांग पूरी की। कुल्लू के रमेश ठाकुर ने महादेवा की वंदना से शुरुआत की। इसके बाद दिल का दरिया, कला लाड़िये, कुलवी और कांगड़ी नॉन स्टॉप की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को जमकर नचाया।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों में श्याम सिंह, विजय ठाकुर, अनिल, देवांशी, अमन, संजय, हेत राम, कवक कृष्ण, रवि, शुभम चोपड़ा, शुभम ठाकुर, अंकिता, विद्या और प्रवेश निहालता ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। नन्हे कलाकारों में कनिका, कोमल, मीनाक्षी, मन्नत और मुस्कान ने डांस किया। इस अवसर पर पधर उपमंडल के विभागों के आला अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें