फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी: बीओडी बैठक में लगेगी महिलाओं के बस किराये में छूट पर मुहर

Sun, 17 Apr 2022 10:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

निगम की बसों में महिलाओं को पचास फीसदी छूट प्रदेश के भीतर ही मिलेगी। लंबे रूट की बस जैसे ही दूसरे राज्य के बॉर्डर में प्रवेश करेगी तो इसके बाद निगम की बस में महिलाओं से शेष किराया पूरा वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों के किराये में पचास फीसदी छूट पर प्रबंधन शीघ्र फैसला लेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा में हिमाचल दिवस पर महिलाओं को निगम की बसों के किराये में पचास फीसदी छूट देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


निगम के अधिकारी बताते हैं कि एचआरटीसी प्रबंध निदेशक मंडल की बैठक में यह मामला लाएगा और इसमें मुख्यमंत्री की घोषणा पर मुहर लगाकर घोषणा पर अमल हो पाएगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि निगम के निदेशक मंडल की बैठक कब होगी। निगम की बसों में महिलाओं को पचास फीसदी छूट प्रदेश के भीतर ही मिलेगी। लंबे रूट की बस जैसे ही दूसरे राज्य के बॉर्डर में प्रवेश करेगी तो इसके बाद निगम की बस में महिलाओं से शेष किराया पूरा वसूला जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि महिलाओं को किराये में पचास फीसदी छूट देने का मामला निदेशक मंडल की बैठक में ले जाया जाएगा। निदेशक मंडल से मामले में मुहर लगने के बाद महिलाओं को बस किराए में पचास फीसदी छूट दी जाएगी। फिलहाल बीओडी की बैठक की तारीख तय नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें