फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी मेले में लोगों को भा रहे तिब्बत, मलयेशिया के उत्पाद

Sun, 17 Nov 2019 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर तिलक राज कायथ, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौर, तिब्बत सहित मलयेशिया के उत्पादों ने भी दस्तक दी है। मेले में पहली बार खूबसूरत मूर्तियों का स्टॉल लगा है। इसे मेले में आने वाले लोग काफी सराह रहे हैं। शांति के प्रतीक भगवान बुद्ध, गणपति महाराज सहित अन्य मूर्तियां आकर्षण का केंद्र हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पहली बार मलयेशिया में बनीं विभिन्न आकार और रंगों में सजी मूर्तियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।

विज्ञापन


भगवान बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं, गणेश, श्रीकृष्ण और अन्य आकृतियों के स्कल्पचर देखने में काफी सुंदर और आकर्षित हैं। 150 रुपये से 3600 रुपये तक ये मूर्तियां बिक रही हैं। मलयेशिया में तैयार हुईं ये मूर्तियां चंडीगढ़ के व्यापारियों की ओर से पहली बार मेले में लाई गई हैं। खरीदार भी इन्हें खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं।

अनिल नेगी, यशवंत शर्मा, ललित ठाकुर, सुनील चौहान, हर्ष कायथ, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि मेले में आई मलयेशिया में बनीं ये मूर्तियां काफी आकर्षित हैं। मूर्तियों के दाम भी काफी जायज हैं। चंडीगढ़ से आए मूर्ति के व्यापारी सिद्धार्थ ने कहा कि मेले में पहली बार मलयेशिया में बनीं मूर्तियां बिकने के लिए आई हैं। विभिन्न आकारों में बनी इन मूर्तियों की कीमत 150 रुपये से 3600 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें