फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टमोर स्कूल बना ओवरऑल विजेता

Mon, 25 Aug 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धामी (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल हलोग में शिमला जोन लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में पंद्रह स्कूलों की करीब 200 छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डा. देवेंद्र कश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी में कोहबाग ने वाइचड़ी को हराकर तथा खो-खो में घणाहट्टी ने धामी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबाल के बेहद रोमांचक मुकाबले में पोर्टमोर ने लक्कड़ बाजार को हराया। बैडमिंटन में पोर्टमोर ने धामी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एकल और समूह गान में भी पोर्टमोर की छात्राओं ने बाजी मारी। फोक डांस में लक्कड़ बाजार पहले और भट्टाकुफर दूसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में धामी स्कूल की दीक्षा पहले और पोर्टमोर की पूनम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


इस मौके पर धामी उप तहसील के नायब तहसीलदार डीसी ठाकुर, अमरजीत कौर, निशम चौहान, मनोहर लाल, हंसराज, दिनेश लता, रमेश ठाकुर, गोपी चंद, प्रतिभा, देवेंद्र प्रभा, प्रधानाचार्य रशिमा बागवान भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें