फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से टूटी सड़कों पर पैच वर्क शुरू

Mon, 25 Aug 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में शहर की टूटी सड़कों और उखड़ी टारिंग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दी है। सर्कुलर रोड और लोक निर्माण विभाग के डिवीजन एक के तहत आने वाली सड़कों में सोलिंग का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर पैच वर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बरसात में सबसे अधिक सर्कुलर रोड की छोटा शिमला से बालूगंज तक की मुख्य सड़क खराब हुई है। इस सड़क पर पैच वर्क जोरों से चल रहा है। मौसम खुलने और पैच लगाने के लिए उपयुक्त बने तापमान को देखते हुए विभाग ने छोटा शिमला से टॉलैंड तक की सड़क में पैच लगाने का काम शुरू किया है।

रविवार को बालूगंज क्रॉसिंग से पुराने बस अड्डे तक पैच लगाने का काम किया गया। लक्कड़ बाजार से संजौली तक की सड़क में बने गड्ढों को भरने का काम पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि बरसात लंबी होने से सड़कों में इस बार ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इस पर विभाग ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने और पैच लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन में बालूगंज क्रॉसिंग से लेकर छोटा शिमला तक की मुख्य सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लक्कड़ बाजार की ओर से संजौली तक पैच लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें