फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गणतंत्र दिवस की परेड में मेजर राधिका सेन ने राष्ट्रपति को दी सलामी

Tue, 28 Jan 2025 01:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

मंडी जिले के सुंदरनगर की बेटी मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर इनफेंट्री और ऑर्ड फोर्स की टुकड़ी को लीड किया। 
विज्ञापन
मेजर राधिका सेन ने राष्ट्रपति को दी सलामी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर की बेटी मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। मेजर राधिका सेन ने गणतंत्र दिवस पर इनफेंट्री और ऑर्ड फोर्स की टुकड़ी को लीड किया।  राधिका मौजूदा समय में भारतीय सेना के क्विक रिएक्शन फोर्स में बतौर मेजर सेवाएं दे रही हैं। राधिका सेन को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के साथ अपनी प्रभावशाली सेवा के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन


सुंदरनगर में 1993 में जन्मी राधिका ने कांगो के मोनूस्को में एंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में स्थानीय आबादी के लिए सामुदायिक सुरक्षा, लैंगिक समानता और शिक्षा का समर्थन करने के प्रयासों का नेतृत्व किया।  इसके लिए उन्हें 2024 के संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता का पुरस्कार मिला था। मेजर राधिका सेन बायोटेक इंजीनियर हैं। राधिका के पिता ओमकार सिंह सेन ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। बेटी ने हिमाचल का का नाम चमकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें