फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में धोनी ने बचाई थी टीम इंडिया की लाज, 112 तक पहुंचाया था स्कोर

Mon, 17 Aug 2020 04:03 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। धोनी ने एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में वन-डे और टी-20 के साथ आईपीएल के कई मैच खेले हैं। धर्मशाला में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में धोनी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। मार्च 2017 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे ने टीम का नेतृत्व किया था। महेंद्र धोनी ने धर्मशाला में वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए डे-नाइट एकदिवसीय मैच में टीम इंडिया की लाज बचाई थी।

विज्ञापन


कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मैदान में उतरी भारतीय टीम को धोनी ने टीम को 112 के स्कोर तक पहुंचाया था। इसमें उन्होंने 65 रन की पारी खेली थी। जब वह बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे थे तो भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी मात्र 16 रन के स्कोर पर आउट हो चुके थे। धोनी के अलावा हार्दिक पांड्या (10) और कुलदीप यादव (19) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। अन्य सभी खिलाड़ी कुल मिलाकर 13 रन ही बना पाए थे। टीम इंडिया यह मैच सात विकेट से हार गई थी। धोनी ने क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चार एकदिवसीय मैच, एक टी-20 मैच और कुछ आईपीएल के मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें