जानकारी के मुताबिक माही सोमवार करीब सवा तीन जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद काले रंग के चश्मे और कपड़े पहने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ सफेद रंग की रेंज रोवर गाड़ी से पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल छराबड़ा के लिए रवाना हुए।
इस दौरान माही ने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। माही 31 अगस्त तक परिवार संग पांच सितारा होटल में रुकेंगे। इस दौरान पांच दिन हिल्वक्वीन की वादियों का लुत्फ उठाऐंगे। उधर, शूटिंग के दौरान स्थानीय पुलिस को माही के प्रशंसकों को नियंत्रण करना भी एक चुनौती साबित होगा।