फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: महेंद्र धर्माणी बोले- महज सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रही सुक्खू सरकार

Tue, 21 Nov 2023 02:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 महेंद्र धर्मणी ने  आरोप लगाया कि जिस स्टार्टअप की बात मुख्यमंत्री ने कही है, उसके लिए जो आधारभूत ढांचा चाहिए उसकी अभी तक कोई भी योजना प्रदेश सरकार ने नहीं की है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्टार्टअप के बहाने जो बयान दिया है वह केवल राजस्थान के चुनाव को प्रभावित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मत है कि कांग्रेस  सरकार ने हिमाचल के विधानसभा चुनाव से पहले जो 10 गारंटियां दी थीं। इसमें चौथे नंबर की गारंटी में पांच  लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई। अगर पांच साल सरकार का समय लेकर के चले तो 1 साल यानी 11 माह के अंदर 1 को लाख रोजगार दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्टार्टअप की बात मुख्यमंत्री ने कही है, उसके लिए जो आधारभूत ढांचा चाहिए उसकी अभी तक कोई भी योजना प्रदेश सरकार ने नहीं की है। कहा कि प्रदेश में 18 से लेकर के 35 साल तक  पढ़े-लिखे युवाओं का आंकड़ा 9 लाख है और सुक्खू सरकार झूठी बयानबाजी कर प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।  महेंद्र धर्माणी ने कहा कि 11 माह के अंदर सुक्खू की सरकार ने 12,000 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड तोड़ कर्ज लेकर इस प्रदेश के ऊपर आर्थिक बोझ डाला है। प्रदेश में अव्यवस्था का आलम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें