मनरेगा में 100 दिन काम कर चुके 18 से 35 साल के नौजवान बेरोजगार अब मुफ्त ट्रेनिंग कर मनचाही नौकरी पा सकेंगे। इन्हें केंद्र सरकार बागवानी, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटी पार्लर, प्लंबर, पेंटर, पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग, मीडिया रिटेल समेत 40 ट्रेडों में ट्रेनिंग दिलाएगी।
स्किल डेवलपमेंट के बाद हिमाचल सरकार इन्हें नौकरी के अवसर मुहैया कराएगी। केंद्र ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर पूछा है कि 18 से 35 साल के कितने युवा मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा कर चुके हैं। केंद्र ने ऐसे सभी युवाओं की लिस्ट मांगी है।